IND Vs AUS LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया ने खोए 6 विकेट, जाने अब तक का स्कोर

Update: 2025-03-04 12:04 GMT
ICC Champions Trophy: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच दुबई में जारी है. मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेल‍िया के कप्तान स्टीव स्म‍िथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद कंगारू टीम ने 6 विकेट गंवाकर 240 से ज्यादा रन बना लिए हैं.
ऑस्ट्रेल‍िया की प्लेइंग 11 में मैथ्यू शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली, स्पेंसर जॉनसन की जगह लेग स्प‍िनर तनवीर संघा आए हैं. संघा के अलावा एडमा जाम्पा भी टीम में स्पेशल‍िस्ट स्प‍िनर हैं. वहीं भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ. जो टीम न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ खेलने उतरी थी. उसी प्लेइंग 11 पर रोहित शर्मा ने अपना भरोसा जताया है. भारतीय टीम ने इस तरह 14वीं बार टॉस गंवाया है. ऑस्ट्रेल‍िया की शुरुआत मुकाबले में बेहद खराब रही. कूपर कोनोली इस मुकाबले में शून्य के स्कोर पर मोहम्मद शमी की गेंद पर व‍िकेटकीपर केएल राहुल को कैच दे बैठे. इसके बाद ट्रेव‍िस हेड ने कुछ दर्शनीय शॉट खेले, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने आते ही अपने ओवर की दूसरी गेंद पर ही ट्रेव‍िस हेड को शुभमन ग‍िल के हाथों कैच आउट करवा दिया.
Tags:    

Similar News