इंदौर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (22 स‍ितंबर) है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 277 रनों का टारगेट दिया है. इस मैच को यद‍ि टीम इंडिया जीतती है तो वह आईसीसी रैंक‍िंंग में नंबर एक टीम बन जाएगी.
न‍ियम‍ित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या पहले दो मैच नहीं खेल रहे हैं. मैच में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं. इस महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से म‍िशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल रहे हैं. मैच में 5 ख‍िलाड़‍ियों का कमबैक हुआ, वहीं एश‍िया कप फाइनल के स्टार मोहम्मद स‍िराज को मैच में रेस्ट द‍िया गया.

शुभमन गिल के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. ऋतुराज ने सात चौके की मदद से 60 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. भारत का स्कोर 17.4 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 112 रन है.



Tags: