नए साल के एपिसोड में शमिता शेट्टी को बिग बॉस की तरफ से मिला स्पेशल सरप्राइज़... जानिए क्या ?

जहां हर साल सलमान खान अवॉर्ड फंक्शन के साथ नए साल के आगमन का काउंटडाउन करते है

Update: 2022-01-01 07:17 GMT

जहां हर साल सलमान खान अवॉर्ड फंक्शन के साथ नए साल के आगमन का काउंटडाउन करते हैं, वो नजारा इस साल हमें बिग बॉस के घर में देखने को मिला. कंटेस्टेंट और बिग बॉस के सेट पर आए गेस्ट के साथ सलमान खान ने साल 2022 का धमाकेदार आगाज किया. इस नए साल के एपिसोड में शमिता शेट्टी को बिग बॉस की तरफ से स्पेशल सरप्राइज़ मिला.

बिग बॉस का कल का एपिसोड बड़ा ही रंगीन रहा. सेट पर अनु मलिक  से लेकर श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक तिवारी , मशहूर सिंगर शेखर  और जन्नत जुबेर  जैसे कलाकार मौजूद रहे. लेकिन इस न्यू ईयर बैश में एक ऐसा मेहमान बिग बॉस के घर का सदस्य बना जिसका आना शमिता के लिए किसी सरप्राईज से कम नहीं था. वीडियो कॉल पर जो सदस्य बिग बॉस के एपिसोड में दिखा वो थीं, शमिता शेट्टी की बड़ी बहन और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक शिल्पा शेट्टी  शिल्पा के साथ-साथ शमिता से पूरे शेट्टी खानदान ने मुलाकात की.
लेकिन भड़के यूजर्स यह बोल उठे कि हर बार सिर्फ शमिता ही क्यों? क्योंकि इस एपिसोड में और किसी के घर वालों से उनकी मुलाकात नहीं करवाई गई थी. केवल शमिता को ही उनके परिवार वालों से मिलने का मौका मिला था. सोशल मीडिया पर यूजर्स बाकी कंटेस्टेंट के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर शमिता शेट्टी को टारगेट करने लगे. बेशक शमिता शेट्टी सोशल मीडिया पर ट्रोल (Shamita Shetty Troll) हो गईं हों, लेकिन उनके लिए आगे के हफ्ते काटना आसान हो गया.
शिल्पा के साथ बात करते हुए शमिता फूट-फूट कर रोने लगी थीं, यहां तक शिल्पा भी इस दौरान काफी इमोशनल नजर आईं. लेकिन इस दौरान सलमान दोनों बहनों के साथ मस्ती करते नजर आए. ओवरऑल बिग बॉस की मैजिकल नाइट रही बड़ी ही शानदार, डांस- गाने के साथ किया गया साल 2022 का ग्रैंड आगाज़.



Tags:    

Similar News