आईसीसी ने मोहम्मद नावेद और शैमान अनवर बट्ट को मैच फिक्स करने के आरोप में किया सस्पेंड

इन दोनों खिलाड़ियों ने फिक्स करने का प्रयास किया था।

Update: 2021-01-26 14:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) टीम के कप्तान मोहम्मद नावेद और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शैमान अनवर बट्ट को आईसीसी ने मैच फिक्स करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। 2019 में खेले गए टी20 क्वॉलिफायर मुकाबलों को इन दोनों खिलाड़ियों ने फिक्स करने का प्रयास किया था।आईसीसी ने दोनों को दोषी पाया है। मोहम्मद नावेद इससे पहले 2019 में टी10 लीग में भी मैच फिक्सिंग को लेकर फंस चुके हैं।

बॉयकॉट का बड़ा दावा- तेंदुलकर का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रूट
यूएई के पूर्व कप्तान मोहम्मद नावेद और शैमान अनवर को आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत दो अपराधों का दोषी पाया गया है। इसके बाद उन्होंने पंचाट के सामने सुनवाई के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था। आईसीसी ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार निरोधक पंचाट की सुनवाई के बाद बयान में कहा, 'यह दोनों खिलाड़ी सस्पेंड रहेंगे और नियत समय पर उन पर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ये दोनों खिलाड़ी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर 2019 के मैचों को फिक्स करने या परिणामों को प्रभावित करने के लिये एक समझौते या प्रयास में शामिल थे।'
IND के खिलाफ सीरीज से पहले जयवर्धने ने इंग्लिश स्पिनरों को किया
इन दोनों को इसी टूर्नामेंट के दौरान भ्रष्ट पेशकश के बारे में भ्रष्टचार निरोधक इकाई को सूचित नहीं करने का भी दोषी पाया गया है। साल 2019 अक्टूबर में मोहम्मद नावेद समेत यूएई के तीन खिलाड़ियों को एंटी करप्शन के 13 नियम तोड़ने का दोषी पाया गया था और उसी समय से इनको सस्पेंड कर दिया गया था।


Tags:    

Similar News