हरियाणा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण बटोरो अभियान जारी

हरियाणा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण बटोरो अभियान जारी है। कुश्ती में मेजबान राज्य ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चार और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिए हैं

Update: 2022-06-06 16:52 GMT
हरियाणा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण बटोरो अभियान जारी
  • whatsapp icon

हरियाणा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण बटोरो अभियान जारी है। कुश्ती में मेजबान राज्य ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चार और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल लिए हैं। अब हरियाणा के खाते में 16 स्वर्ण, 8 रजत और 16 कांस्य पदक हो गए हैं। इसके अलावा हरियाणा ने भारोत्तोलन, निशानेबाजी, योग, साइक्लिंग और गतका में भी स्वर्णिम सफलताएं हासिल कीं।

समाचार लिखे जाने तक गत चैंपियन महाराष्ट्र (13 स्वर्ण, 6 रजत, 7 कांस्य) पहले से दूसरे स्थान पर आ गया था। दो दिन में थांग था में छह स्वर्ण पदक जीतने वाला मणिपुर तीसरे स्थान पर चल रहा है। जम्मू एवं कश्मीर ने इस पारंपरिक मार्शल आर्ट में पहला स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने 60 भारवर्ग में मध्यप्रदेश के आशीष को हराया।
कुश्ती में मेजबान हावी
हरियाणा के पहलवानों ने दांव पर लगे पांच स्वर्ण में चार अपने नाम किए। ग्रीको रोमन 55 भारवर्ग में हरियाणा के सूरज ने महाराष्ट्र के विश्वजीत को 10-1 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के 61 भारवर्ग में सविता ने अपने ही राज्य की शिक्षा को 10-6 से हराया।
लड़कों के फ्री-स्टाइल 60 भारवर्ग में रविंद्र ने महाराष्ट्र के अजय को 11-8 से मात दी। 71 भारवर्ग में नरेंद्र ने अमित को हराकर स्वर्ण जीता। चंडीगढ़ के यशवीर मलिक ने ग्रीको रोमन 65 भारवर्ग में निशांत को 6-2 से मात दी।
वेट लिफ्टिंग में ऊषा ने दिलाया स्वर्ण
भारोत्तोलन में हरियाणा को ऊषा (55 भारवर्ग) ने 170 किलोग्राम भार उठाकर पहला गोल्ड मेडल जीता। अरुणाचल प्रदेश को बेंगई टैनी ने बालकों के 67 भारवर्ग में 264 भार उठाकर पहला स्वर्ण दिलाया। इसी तरह तमिलनाडु के टी माधवन (61 भारवर्ग) में अव्वल रहे।
गतका में टीम स्वर्ण
गतका में सिंगल स्टिक टीम इवेंट के अंडर 18 में हरियाणा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सिंगल स्टिक के व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में वारिस प्रीत सिंह ने रजत और महिला वर्ग में अर्जनीत ने रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन के अंडर -18 में महाराष्ट्र की को पछाड़कर स्वर्ण जीता। वॉलीबॉल में हरियाणा ने राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
शिवा को सोना, सम्राट को रजत
निशानेबाजी में दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर पिस्टल में हरियाणा के शिवा नरवाल ने स्वर्ण और सम्राट राणा ने रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश के साहिल तीसरे स्थान पर रहे


Tags:    

Similar News