50 किमी की राष्ट्रीय पैदल चाल रेस में जीत हासिल किया गुरप्रीत सिंह

पैदल चाल एथलीट गुरप्रीत सिंह ने रांची में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप के पुरुष के 50 किमी इवेंट में रविवार को जीत हासिल की।

Update: 2021-02-14 11:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पैदल चाल एथलीट गुरप्रीत सिंह ने रांची में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप के पुरुष के 50 किमी इवेंट में रविवार को जीत हासिल की।गुरप्रीत ने तीन घंटे 59 मिनट और 42 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले शनिवार को हरियाणा के अंतर्राष्ट्रीय एथलीट संदीप कुमार और राहुल कुमार ने पुरुष वर्ग तथा महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी इवेंट में जीत हासिल करते हुए 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों का कोटा हासिल किया था।इस जीत के साथ ही संदीप, राहुल और प्रियंका ने अगले साल 15 से 24 जुलाई तक होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।



Tags:    

Similar News