आइपीएल 2022 के 16वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए लिविंगस्टोन की अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन बनाए और अब गुजरात को जीत के लिए 190 रन बनाने हैं। गुजरात ने दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक एक ओवर में 10 रन बना लिए हैं। खबर लिखे जाने तक गुजरात ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए थे।

गुजरात की बल्लेबाजी, शुरुआती झटका
पंजाब से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए शुभमन गिल और मैथ्यू वेड पारी की शुरुआत करने उतरे। मैथ्यू वेड के रूप में टीम को पहला झटका लगा। अनुभवी गेंदबाज करिसो रबादा ने उनको 6 रन पर आउट कर वापस जाने पर मजबूर किया।



Tags: