जीटी बनाम एमआई: इशान किशन को किया जॉर्डन ने घायल, लगी आंख में गंभीर चोट, ड्रेसिंग रूम में लौटे किशन

Update: 2023-05-26 18:01 GMT

क्रिकेट: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ हो रही है। शुभमन गिल द्वारा बल्ले से मचाई गई तबाही के दम पर गुजरात ने आईपीएल प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। डिफेंडिंग चैंपियन ने मुंबई के सामने 234 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। हालांकि, मुंबई के लिए इस मैच में कुछ भी सही नहीं घट रहा है। टीम के अपने ही तेज गेंदबाज क्रिस जोर्डन ने विकेटकीपर ईशान किशन को बीच मैदान पर घायल कर दिया है, जिसके चलते ईशान बैटिंग करने नहीं उतर पाएंगे।

 

 जोर्डन ने किया ईशान को चोटिल

दरअसल, ईशान किशन और क्रिस जोर्डन अपनी फील्डिंग पोजीशन पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जोर्डन और ईशान की भयंकर टक्कर हुई और मुंबई के तेज गेंदबाज की कोहनी ईशान की आंखों पर जाकर लगी। ईशान इसके बाद बेहद दर्द में नजर आए और वह मैच में आगे विकेटकीपिंग नहीं कर सके। ईशान की जगह पर विष्षु विनोद ने बचे हुए मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभाई।

बल्लेबाजी भी नहीं करने उतरेंगे ईशान

ईशान किशन अपनी इंजरी के चलते गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरेंगे। ईशान की जगह पर मुंबई इंडियंस की तरफ से नेहल वढेरा कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे। आंख के पास चोट लगने के चलते ईशान की जगह पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर विष्णु विनोद को मुंबई के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। ईशान के स्थान पर विनोद बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

Tags:    

Similar News