स्वर्णिम पल: अभिषेक वर्मा ने पेरिस विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

भारत के अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पेरिस तीरंजादी विश्व कप में पुरुष कंपाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Update: 2021-06-26 16:55 GMT

भारत के अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पेरिस तीरंजादी विश्व कप में पुरुष कंपाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गोल्ड मेडल के मुकाबले में अभिषेक ने अमेरिका के क्रिष स्काफ को टाई ब्रेक में हराया। बता दें कि दोनों तीरंदाजों का निर्धारित समय में स्कोर 148-148 से बराबर रहा था। इसके बाद टाई ब्रेक का सहारा लिया गया, जिसमें अभिषेक ने 10 पर निशाना साध कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमेरिकी तीरंदाज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बता दें कि वर्मा का विश्व कप व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 2015 में व्रोक्लॉ में विश्व कप के दूसरे चरण में भी गोल्ड मेडल जीता था।

Tags:    

Similar News