अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। ओलंपिक के इतिहास में यह दिन खास महत्व रखता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य खेल के जरिए एक बेहतर दुनिया का निर्माण करना है और लोगों को शांति से एक साथ लाना है। ओलंपिक में भारत के कई खिलाड़ी कमाल कर चुके हैं और कई पदक जीतकर अलग-अलग समय में देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। यहां हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो देश के लिए पदक जीत चुके हैं और देश का सर गर्व से ऊंचा कर चुके हैं।

पहलवान सुशील कुमार
सुशील कुमार पहले भारतीय हैं, जिन्होंने ओलंपिक में देश के लिए दो पदक जीते हैं। उन्होंने 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाया था। उस समय उनकी उम्र 25 साल थी। इसके बाद उन्होंने 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में 66 किलोग्राम भारवर्ग रजत पदक जीतकर दूसरी बार भारत का मान बढ़ाया था। उन्होंने 2008 में 70 मिनट के अंदर लगातार तीन मैच जीते थे और कांस्य पदक अपने नाम किया था, लेकिन 2012 में फाइनल मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मीराबाई चानू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में पहले दिन ही पदक जीता था और शानदार शुरुआत की थी। चानू ने भारत की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने क्लीन जर्क में 116 किलोग्राम और स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाकर इतिहास रचा था। कुल मिलाकर चानू ने 202 किलो वजन उठाया था और 21 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को पदक दिलाया था।
साल 2021 में 21 साल की पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। अपने पहले ही ओलंपिक में वो एकल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। इसके बाद ही वो बैडमिंटन रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ गई थीं। इसके बाद 2020 में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में दूसरी बार देश को पदक दिलाया। वो भारत की एकमात्र महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में दो पदक जीते हैं।
निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 34 साल की उम्र में इतिहास रचा था। वो पहले भारतीय थे, जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीता था। राठौर ने 2004 एथेंस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। उनके नाम 25 अंतरराष्ट्रीय मेडल हैं। सेना के सदस्य रहे राठौर कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही वो एशियन गेम्स में एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुके हैं।
नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। मौजूदा समय में नीरज देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था और सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


Tags: