पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने भारत को दी सलाह, कहा - टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन नहीं करना चाहिए

भारत में कोविड-19 महामारी के दूसरे दौर ने कहर बरपा रखा है।

Update: 2021-04-28 12:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    भारत में कोविड-19 महामारी के दूसरे दौर ने कहर बरपा रखा है। देश में हर दिन पॉजिटिव लोगों की संख्या इन दिनों 3 लाख से ज्यादा है मरने वाले लोगों की संख्या में खूब बढ़ोतरी हुई है। भारत की इस स्थिति ने खेल पर भी असर डाला है जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। भारत में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर व नवंबर में आयोजित किया जाना है। बीसीसीआइ ने विश्व कप के मुकाबलों को 9 शहरों में कराने का फैसला किया है साथ ही अगर कोरोना वायरस का प्रभाव देश में कम नहीं हुआ तो टुर्नामेंट के सभी मुकाबले क्लोज डोर के पीछे बॉयो सिक्योर बबल में आयोजित किए जाएंगे।

अब भारत में आयोजन किए जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान चैपल ने कहा है कि, भारत में जैसी भयावह स्थिति है वैसे में उन्हें इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, ये एक सामान्य सोच होनी चाहिए कि, इस टूर्नामेंट को एशिया से शिफ्ट कर देना चाहिए। हालांकि आइसीसी ने संयुक्त अरब अमिरात यानी यूएई को दूसरे विकल्प के तौर पर रखा है। उन्होंने कहा कि, अगर भारत में इसे आयोजित किया जाता है तो ये सामान्य ज्ञान की बात नहीं होगी। आप इस मामले में वित्तिय हित को कुछ देर के लिए दूर रख सकते हैं।

आपको बता दें कि, बीसीसीआइ इन दिनों आइपीएल के 14वें सीजन का आयोजन एक सुरक्षित वातावरण में करा रही है। हालांकि टूर्नामेंट का आयोजन सही तरीके से हो रहा है, लेकिन इस पर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं कि, देश में जब कोविड-19 की स्थिति इतनी विकराल है तो क्या इसका आयोजन सही है। भारत में कोविड की स्थिति देखते हुए कई विदेशी खिलाड़ियों ने लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। केन रिचर्डसन, रियाम लिविंगस्टोन, एंड्रयू टे और एडम जंपा जैसे खिलाड़ी लीग छोड़कर जा चुके हैं। हालांकि बीसीसीआइ इस लीग को कराने के लिए प्रतिबद्ध है और उसका कहना है कि, वो खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करके उन्हें सही-सलामत घर तक पहुंचाएंगे।


Tags:    

Similar News

-->