पहली पारी समाप्त, राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 161 रनों का टारगेट

बड़ी खबर

Update: 2022-05-11 15:58 GMT

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 58वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं।

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इनफॉर्म बल्लेबाज जोस बटलर सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने 19 गेंद में 29 रन बनाए। अश्विन ने 38 गेंद में 50 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बना सके। रियान पराग 9 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिकल 30 गेंद में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
दोनों टीमें इस मैच में बदलाव के साथ उतरी हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो बदलाव हुए हैं। रिपल पटेल और चेतन सकारिया को मौका दिया गया है, जबकि ललित यादव और खलील अहमद को इस मैच में जगह नहीं मिली है। निजी कारणों की वजह से शिमरोन हेटमायर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रासी वान डर डुसेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। दिल्ली ने 11 में से छह मैच गंवाये हैं। दूसरी ओर राजस्थान 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है और उसे क्वालीफाई करने के लिये दो ही अंक की जरूरत है।
Tags:    

Similar News