पहली पारी समाप्त, पंजाब किंग्स ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को दिया 116 रनों का टारगेट

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-04-20 15:52 GMT

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है। कोविड पॉजिटिव पाए गए मिचेल मार्श की जगह सरफराज को टीम में शामिल किया गया है। पंजाब किंग्स ने दो बदलाव किए हैं। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने अंगूठे की चोट से वापसी की, जिससे प्रभसिमरन सिंह अंतिम एकादश से बाहर हो गये। ओडियन स्मिथ की जगह नाथन एलिस को शामिल किया गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए हैं।

पंजाब की शुरुआत अच्छी हुई थी। लेकिन दोनों ओपनर्स के लगातार ओवरों में विकेट गंवाने के बाद से टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। धवन 9, मयंक 24, लिविंगस्टोन 2 और जॉनी बेयरस्टो 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जितेश ने 23 गेंद में 32 रन बनाए।
कोरोना संक्रमण से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स से हो रहा है। लेकिन मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम का दूसरा विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी से पहले आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित हुए थे जिससे उनकी टीम में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या छह हो गयी है।
Tags:    

Similar News