पहली पारी समाप्त, KKR ने मुंबई इंडियंस को दिया 166 रनों का लक्ष्य

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-05-09 15:56 GMT

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऐसे में कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य है।

KKR टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। हालांकि, वेंकटेश अय्यर 43 रन बनाकर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर चलते बने। श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आंद्रे रसेल 9 रन बनाकर आउट हुए। नितीश राणा 43 रन की पारी खेलकर चलते बने। शेल्डन जैक्सन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पैट कमिंस खाता भी नहीं खोल सके। सुनील नरेन भी गोल्डन डक का शिकार बने। टिम साउदी भी खाता नहीं खोल पाए।
आईपीएल से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव की जगह रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। केकेआर में पांच बदलाव देखने को मिले हैं। कोलकाता की टीम के ये अहम मुकाबला है। केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना ही होगा, जबकि मुंबई की निगाहें लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर होंगी। मुंबई पहले ही आईपीएल के 15वें सीजन के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
Tags:    

Similar News