फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप अगले साल अक्तूबर में होगा

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप अगले साल 11 से 30 अक्तूबर तक भारत में ही होगा। फीफा परिषद ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी

Update: 2021-05-21 05:02 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |     फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप अगले साल 11 से 30 अक्तूबर तक भारत में ही होगा। फीफा परिषद ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भारत को इससे पहले 2020 अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करनी थी लेकिन इसे कोविड-19 महामारी के कारण रद्द करने से पहले 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद संचालन इकाई ने पिछले साल नवंबर में भारत को 2022 की मेजबानी सौंपी थी। फीफा परिषद ने 71वीं फीफा कांग्रेस की पूर्व संध्या पर भारत में 2022 में होने वाले अंडर-17 विश्व कप की तारीखों सहित कई अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए तिथियों को मंजूरी दी।




Tags:    

Similar News

-->