New Delhiनई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 गेंदों पर 43 रन बनाए। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ने पावरप्ले में 10 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ तीन चौके लगाए। उनकी धीमी पारी से क्रिकेट फैंस काफी निराश हुए। फिर यूजर्स ने देर नहीं की और सोशल मीडिया पर स्टार बल्लेबाज की क्लास लगा दी।

विराट कोहली की पारी का अंत अजमतुल्लाह उमरजई ने किया। कोहली से निराश फैंस उमरजई ने शॉर्ट बॉल फेंककर कोहली को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया और फिर शानदार कैच लपककर बेहतरीन एथलेटिक प्रदर्शन की झलक दिखाई। कई क्रिकेट फैंस विराट कोहली को यह कहने से नहीं चूके कि आईपीएल 2025 के फाइनल में उन्होंने टेस्ट पारी खेली।


Tags: