इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी कैथरीन ब्रंट और नट साइवर एक दूजे की हुईं, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

बड़ी खबर

Update: 2022-05-30 18:44 GMT

इंग्लैंड (England) के क्रिकेटर्स नट साइवर (Nat Sciver) और कैथरीन ब्रंट (Katherine Brunt) लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रविवार (29 मई) को शादी के बंधन में बंध गए. दोनों महिला खिलाड़ी 'होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में इंग्लैंड की ऐतिहासिक महिला विश्व कप 2017 जीत के अगुआ रहे थे. उन्होंने 2017-18 में अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर जाहिर किया था. हालांकि दोनों ने 2020 में शादी करने का निर्णय लिया था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण दोनों की शादी स्थगित हो गई.

करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों एक निजी समारोह में एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे. क्रिकेटर से ब्रॉडकास्टर बनी इसा गुहा (Isa Guha) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नट साइवर और कैथरीन ब्रंट की शादी का खुलासा किया है. गुहा ने शादी की कुछ तस्वीरें भी इन्स्टाग्राम पर साझा की है.
कैथरीन ब्रंट और नट साइवर शादी के बंधन में बंधे, देखें खूबसूरत तस्वीरें-


इस जोड़े ने 2018 की नए साल की पूर्व संध्या पर सगाई करने का फैसला किया था और अब चार साल बाद खुशी-खुशी शादी कर ली है. कैथरीन ब्रंट और नट साइवर ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women's World Cup 2022) में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था.


Tags:    

Similar News