Rishabh Pant की इन 3 बड़ी गलतियों की वजह से DC को मिली हार

आईपीएल 2022 में खिताब का प्रबल दावेदार मानी जा रही दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद दम तोड़ दिया है।

Update: 2022-05-22 06:05 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल 2022 में खिताब का प्रबल दावेदार मानी जा रही दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के बाद दम तोड़ दिया है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली टीम का सफर शनिवार की रात को मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद खत्म हो गया है। प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए दिल्ली को इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मुंबई के कप्तान ने टॉस जीतकर कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था, जहां दिल्ली सिर्फ 159 रन बना पाई और मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत अपने नाम की। आइए इस इस लेख के जरिए हम आपको ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के द्वारा इस मैच में की गई 3 गलतियों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनाने में नाकाम हुई।
कुलदीप यादव से पावरप्ले में नहीं कराई गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस मैच में गेंद शुरुआत से ही धीमी गति से और फंस कार बल्लेबाज के पास पहुंच रही थी। जिसके कारण शॉट खेलने के बल्लेबाज को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोहित शर्मा ने दिल्ली की पारी में ऋतिक शोकीन से पावरप्ले में गेंदबाजी कराई थी।
हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन वे दिल्ली के बल्लेबाजों को शांत रखने में कामयाब हुए थे। जिसके कारण ऐसे में अगर पावरप्ले के भीतर कुलदीप यादव गेंदबाजी करते तो विकेट मिलने के चांस बढ़ जाते। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में ये गलती उनकी हार की बड़ी वजह मानी जा सकती है।
Tags:    

Similar News