जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनीबल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनीकई सालों से रांची में रह रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि वह मुंबई शिफ्ट होने की तैयारियों में हैं। दरअसल, धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि धोनी अब मुंबई में बसने की तैयारी में हैं।मुंबई में बन रहे धोनी के नए घर का काम पूरे जोरों पर हैं। साक्षी ने नए घर के निर्माण की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, नया घर।




 गौर हो कि धोनी ने इस साल 15 अगस्त शाम 7.30 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद वह आईपीएल 2020 में खेलते नजर आए थे। हालांकि आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बीते 13 सालों में सबसे खराब रहा और पहली बार वह प्लेऑफ में जगह बनाने से भी चूक गई। धोनी ने लीग मैचों के बाद कहा था कि उनकी टीम अगले साल मजूती के साथ वापसी करेगी।




 



 



Tags: