क्लब थ्रो में Dharamvir And Pranav ने पदक जीत रचा इतिहास

Update: 2024-09-05 08:13 GMT

Spotrs.खेल: भारत के धरमबीर ने बुधवार (4 सितंबर) को पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की क्लब थ्रो F51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। धरमबीर ने 34.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। एक अन्य भारतीय प्रणव सूरमा ने इस स्पर्धा में 34.59 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने पैरालंपिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में इतिहास रचा। पहली बार एक इवेंट में गोल्ड और सिल्वर हासिल किया। धरमबीर ने जो स्वर्ण पदक जीता, वह क्लब थ्रो में भारत का पहला पदक भी है। 35 वर्षीय धरमबीर ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में अपने प्रयास को लगभग 10 मीटर बेहतर करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिला दिया।

हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल दिलाया
भारत को क्लब थ्रो में 2 मेडल मिलने से पहले ठीक हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल दिलाया था। पैरालंपिक में तीरंदाजी में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला है। पैरालंपिक में F51 श्रेणी उन एथलीटों के लिए है, जिनकी मांसपेशियों , धड़, पैर और हाथों से जोर नहीं लगा पाते। वे बैठे हुए प्रतिस्पर्धा करते हैं और जोर उत्पन्न करने के लिए अपने कंधों और बाहों का उपयोग करते हैं।
पैरालंपिक और विश्व रिकॉर्ड छुआ नहीं जा सका
इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले दूसरे भारतीय अमित कुमार 23.96 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सबसे निचले स्थान पर रहने के बाद पदक नहीं जीत सके। सर्बिया के जोल्को दिमित्रिजेविक ने 34.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। पैरालंपिक और विश्व रिकॉर्ड क्रमशः 35.42 और 36.22 को छुआ तक नहीं जा सका।
भारत के पदकों की संख्या 24 हुई
धर्मबीर और प्रणव के पोडियम फिनिश के साथ भारत ने
पैरालंपिक
2024 में पांच स्वर्ण, नौ रजत और 10 कांस्य के साथ अपने पदकों की संख्या 24 तक पहुंचा दी। प्रणव के स्वर्ण के साथ, भारत ने तीन साल पहले टोक्यो में हासिल अपने सर्वश्रेष्ठ पांच स्वर्ण पदकों की बराबरी भी कर ली।
पैरलंपिक पदक तालिका
स्थान देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
13 भारत 5 9 10 24
1 चीन 62 46 27 135
2 ब्रिटेन 33 25 16 74
3 अमेरिका 25 26 12 63
4 नीदरलैंड 16 7 5 28
Tags:    

Similar News

-->