जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जाने-माने कुश्ती गुरु और खलीफा के नाम मशहूर गुरु जसराम का कोरोना से निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके शिष्य और ब्रिसबेन कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता जयप्रकाश के अनुसार वह इस उम्र में भी अपने अखाड़े में जाते थे। उन्होंने देश को कई नामी गिरामी पहलवान दिए। वह दिल्ली कुश्ती संघ के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे।


Tags: