New Delhi नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन बनाए। टॉस SRH ने जीता और पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत धीमी रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 रन की पारी खेली और नाबाद रहे, जबकि आशुतोष शर्मा ने 26 गेंदों में 41 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज़ कुछ खास योगदान नहीं दे सके।
सनराइजर्स की ओर से पैट कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। उनादकट, हर्षल पटेल और एशन मलिंगा को भी एक-एक सफलता मिली।अब SRHको जीत के लिए 134 रन की आवश्यकता है।