इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 64वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना और पंजाब किंग्स के साथ

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 64वें लीग मैच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियन में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है।

Update: 2022-05-16 13:48 GMT

DC vs PBKS IPL 2022 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 64वें लीग मैच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियन में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने इस मैच में टास जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच में जीत हासिल करके दोनों टीमें प्लेआफ के करीब पहुंचना चाहेंगी। रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने अब तक 12 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंक के साथ ये टीम पांचवें स्थान पर है तो वहीं मयंक अग्रवाल की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने भी 12 में से 6 मैच जीते हैं और ये टीम भी 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
दिल्ली ने किए दो बदलाव
मुंबई के खिलाफ इस अहम मुकाबले में दिल्ली ने दो बदलाव अपनी अंतिम ग्यारह में किए। चेतन सकारिया की जगह खलील अहमद तो वहीं केएस भरत की जगह सरफराज खान को टीम में जगह दी गई।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, सरफराज खान, मिशेल मार्श, रिषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नार्त्जे, खलील अहमद।


Tags:    

Similar News

-->