आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज के इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। मुकाबले में दिल्ली की नजर पहले चरणकी फॉर्म बरकारर रखने पर होगी तो वहीं हैदराबाद एकजुट होकर मजबूत वापसी करते हुए जीत हासिल करना चाहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद।
दिल्ली की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, अवेश खान।


Tags: