पाटीदार का छक्का, RCB के 100 पूरे, CB के 100 रन पूरे हो गए हैं और इसमें रजत पाटीदार के दूसरे छक्के का अहम योगदान रहा. इशांत की शॉर्ट बॉल को पाटीदार ने पुल किया और गेंद डीप फाइन लेग के पार 6 रनों के लिए चली गई. RCB के लिए ये ओवर बेहतर रहा. 14वें ओवर से आए 11 रन, RCB- 105/3

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 22वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) आमने-सामने हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मुकाबले का टॉस दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मैच को जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच सकती है. दोनों ही टीमें फिलहाल 4-4 मैच जीत चुकी हैं, जबकि एक-एक में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है.



Tags: