इशांत ने किया पडिक्कल को बोल्ड, इशांत शर्मा ने RCB को दूसरा झटका दे दिया है. इशांत की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल बोल्ड हो गए हैं. चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद नए ओवर की पहली गेंद पर पडिक्कल भी आउट हो गए. इशांत की गेंद अंदर की ओर आई, जिसे पडिक्कल नहीं खेल पाए और बोल्ड हो गए. इशांत का ये ओवर विकेट मेडन रहा. देवदत्त पडिक्कल ने 14 गेंदों में बनाए 17 रन, RCB- 30/2


Tags: