इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 64वें लीग मैच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियन में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने इस मैच में टास जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक इस टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं।

दिल्ली की पारी, मिचेल मार्श ने लगाया अर्धशतक
पहली पारी की पहली ही गेंद पर दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर आउट हो गए। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने गोल्डन डक पर आउट कर दिया। अर्शदीप सिंह ने सरफराज खान को 32 रन पर कैच आउट करवा दिया। ललित यादव को अर्शदीप सिंह ने ही 24 रन के स्कोर पर राजपक्षे के हाथों कैच आउट करवा दिया। दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को लिविंगस्टोन ने 7 रन के स्कोर पर जितेश शर्मा के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेज दिया। रोवमैन पावेल को लिविंगस्टोन ने 2 रन पर धवन के हाथों कैच करवा दिया। मिचेल मार्श ने 48 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए।















Tags: