New Delhi नई दिल्ली: DC के गेंदबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहतरीन रणनीति से गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। शुरुआत में रन बनते रहे, लेकिन जैसे-जैसे ओवर बीतते गए, दिल्ली के गेंदबाजों ने रफ्तार में बदलाव और सटीक लेंथ से लखनऊ के बल्लेबाजों को परेशान किया।
मुकेश कुमार ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके और मिचेल स्टार्क व दुष्मंथा चमिरा ने एक-एक विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। दिल्ली ने गेंद की रफ्तार और बाउंस का अच्छा इस्तेमाल करते हुए लखनऊ को 159 रन तक ही सीमित कर दिया।
पहले 10 ओवरों में लखनऊ ने 87 रन बनाए थे, लेकिन बाद के 10 ओवरों में सिर्फ 72 रन जुड़ सके। दिल्ली के गेंदबाजों ने स्लो गेंदों और शॉर्ट पिच डिलिवरी से लखनऊ के मिडिल ऑर्डर को जल्दी समेट दिया।