Sports स्पोर्ट्स : वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 225 रन पर ऑल आउट हो गई।
जमैका में दिन-रात्रि के रूप में शुरू हुए इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि 12 बजे शुरू हुआ यह मैच सुबह 7.30 बजे तक चला।
पहली पारी में, ऑस्ट्रेलियाई टीम 70.3 ओवर में 225 रन पर ऑल आउट हो गई।
स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 48 और कैमरन ग्रीन ने 46 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की ओर से शमर जोसेफ ने 4, जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स ने 3-3 विकेट लिए।
पहले दिन के अंत तक, वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 9 ओवर में 16 रन पर 1 विकेट गंवा दिया था।
मिशेल स्टार्क ने केवलन एंडरसन को 3 रन पर बोल्ड कर दिया।
फिलहाल, ब्रैंडन किंग और कप्तान रशटन चेज़ मैदान पर हैं।