Delhi दिल्ली: IPL 2025 के एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। CSK ने अपनी टीम में बदलाव करते हुए दीपक हूड़ा को शामिल किया है, जबकि GT ने जेराल्ड कोएत्ज़ी को टीम में जगह दी है।
गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान पक्के करने की स्थिति में हैं, जबकि CSK अपनी खराब स्थिति सुधारने के लिए जीत की उम्मीद लगाए हुए है।दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी मुख्य और बदलाव वाली खिलाड़ी सूची तैयार की है। मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।