Chennai चेन्नई : प्ले-ऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स आज इंडियन प्रीमियर लीग के अपने मैच में बेहतर स्थिति में चल रही लेकिन अनियमित पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी कोशिश अपने लचर अभियान को पलटने की होगी। पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए यह निराशाजनक सीजन रहा है,
वह नौ मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। दूसरी ओर, पीबीकेएस नौ मैचों में से पांच जीत के साथ पांचवें स्थान पर है और वह मनोबल से लबरेज सीएसके के खिलाफ जीत के साथ ऊपर उठना चाहेगी, जो सीजन में अब तक अपने संयोजन सही करने में विफल रही है। सीएसके के लिए सबसे निराशाजनक बात यह रही है कि वे लंबे समय से गढ़ माने जाने वाले चेपक की घरेलू परिस्थितियों में महारत हासिल करने में असमर्थ रहे। सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने की मामूली उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी।