कुक बने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अपने फैन्स को दी दावत

Update: 2021-12-12 12:25 GMT

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 'परफेक्ट ब्रेकफास्ट' का लुत्फ उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अपने फैन्स को दावत भी दी है। वीडियो में तेंदुलकर 'मिसल पाव' की थाली का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा सचिन को मिसल पाव के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। इसमें वह अपनी इस पसंदीदा डिश के बारे में बात कर रहे हैं। सचिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह मिसल पाव खाते हुए नजर आ रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, संडे हो या मंडे, मैं किसी भी दिन मिसल पाव लूंगा।' इसके बाद उन्होंने आगे लिखा की आपका पसंदीदा नाश्ता क्या है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीडियों में आगे कहते हैं कि महाराष्ट्र का मिसल पाव एक नंबर है।

सचिन को दुनिया भर के कई तरह के खाने का स्वाद पता है। पारंपरिक महाराष्ट्रियन व्यंजनों को पसंद करने के अलावा, उन्हें कई और तरह के लिए विशेष भोजन प्रेम के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में, उन्होंने अपने खाना पकाने के कौशल को दिखाया था, जहां उन्होंने अपने दोस्तों के लिए खाना बनाया था। सचिन खाने के कितने शौकीन है इसके बारे में कई बार उनके साथ खेल चुके खिलाड़ियों ने बताया है। सचिन वडा पाव के अलावा सीफूड बड़े चाव से खाते हैं। एक बार उन्होंने पूरी भारतीय टीम के लिए बैंगन का भर्ता बनाया था।



Tags:    

Similar News

-->