IPL पे कोरोना की मार : कोरोना वायरस की रफ़्तार से IPL मेगा ऑक्शन के टलने के आसार

Update: 2022-01-05 12:29 GMT

भारत में महामारी कोरोना वायरस के मामलों पर तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। माना जा रहा है कि 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की डेट में बदलाव हो सकता है।

भारत में महामारी कोरोना वायरस के मामलों पर तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। माना जा रहा है कि 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की डेट में बदलाव हो सकता है।

जनता से रिश्ता के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों से यह मेगा ऑक्शन आगे टल सकता है। बोर्ड स्थिति पर बारीकी से नजरें बनाए हुए है। इस मामले में सरकार के सभी नियमों को फॉलो किया जाएगा। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सत्र के लिए होने वाली नीलामी फिलहाल 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में शेड्यूल है।

इस साल आईपीएल में 10 टीमें होंगी चूंकि लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीमें जुड़ गई हैं। इस बीच लखनऊ ने अपनी टीम के नाम का ऐलान किया है। उसने लखनऊ लायंस XI रखा है, जबकि केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया है।

दूसरी ओर, अधिकांश टीमों का मानना है कि हर तीन साल में नीलामी होने पर टीम संयोजन बिगड़ जाता है। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने तो कहा था कि टीम बनाने में इतनी मेहनत करने के बाद खिलाड़ियों को फारिग करना काफी कठिन होता है।

Tags:    

Similar News

-->