ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025: आज (23 फरवरी) भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 242 रनों का टारगेट दिया है. पाकिस्तानी टीम 49.4 ओवरों में 241 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 62 रन बनाए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा था. जबकि पाकिस्तानी टीम को शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की दावेदारी को पुख्ता करना चाहेगी.
खबर पर अपडेट जारी है...