Champions Trophy 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से रौंदा था. जबकि पाकिस्तानी टीम को शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की दावेदारी को पुख्ता करना चाहेगी. टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी रही.
भारत को पहला झटका पांचवें ही ओवर में लग गया, जब कप्तान रोहित शर्मा को शाहीन आफरीदी ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया. रोहित ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. रोहित के आउट होने के समय भारत का स्कोर 31 रन था. यहां से शुभमन गिल और विराट कोहली ने मिलकर पारी को संभाला. कोहली और शुभमन के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. लेग-स्पिनर अबरार अहमद ने शुभमन गिल को आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया. गिल ने 52 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे.