Sports खेल : टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक के बाद रातों की नींद हराम होने और डिप्रेशन में जाने की बात स्वीकार की। राज शमनी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए, चहल ने स्वीकार किया कि सार्वजनिक आलोचना और उनके निजी संघर्षों ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाला।
उन्होंने कहा, "मेरे मन में आत्महत्या के विचार आते थे, मैं अपनी ज़िंदगी से थक चुका था, मैं 2 घंटे रोता था। मैं बस 2 घंटे सोता था। यह 40-45 दिनों तक चला। मैं क्रिकेट से ब्रेक चाहता था। मैं क्रिकेट में इतना व्यस्त था कि ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था। मैं 2 घंटे सोता था। अपने दोस्त के साथ आत्महत्या के विचार साझा करता था। मैं डर जाता था।" चहल और धनश्री ने 2020 में शादी की, लेकिन शादी के तीसरे साल तक उनके रिश्ते में दरार आने लगी।