Sports खेल : टॉस के बाद दोनों ही कप्तानों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। मुंबई इंडियंस ने तीन खिलाड़ियों का डेब्यू कराया। इनमें जॉनी बेयरस्टो रिचर्ड ग्लीसन और राज अंगद बावा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।
गुजरात ने दो बदलाव करते हुए कुसल मेंडिस को डेब्यू कैप थमाई। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्‍लांपुर में आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच खेला जाना है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने जहां तीन खिलाड़ियों को आईपीएल कैप थमाई तो वहीं, गुजरात ने एक खिलाड़ी का डेब्यू कराया।
गौरतलब हो कि दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति का होगा। विजेता टीम दूसरे क्‍वालीफायर में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। गुजरात को अपने पिछले मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हाथों 83 रन की शर्मनाक शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। गुजरात और मुंबई ने किए बदलाव
हालांकि, मुंबई के हाल भी अच्‍छे नहीं हैं क्‍योंकि उसे पंजाब किंग्‍स के हाथों 7 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। दोनों ही टीमें लय हासिल करने को बेताब होंगी और यह मुकाबला एक्‍शन पैक्‍ड होने की उम्‍मीद है। रोहित शर्मा के साथ जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। टॉस के बाद दोनों ही कप्तानों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया। मुंबई इंडियंस ने तीन खिलाड़ियों का डेब्यू कराया। इनमें जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और राज अंगद बावा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।
GT में दो बदलाव वहीं, गुजरात टाइटन्स ने भी दो बदलाव किए। प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर और कुसल मेंडिस को जगह दी। कुसल मेंडिस को बटलर की जगह शामिल किया गया है। गुजरात ने कुसल मेंडिस को आईपीएल डेब्यू कैप थमाई।
Tags: