एशिया कप 2023 का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच देखने को मिला। पहली बार एशिया कप में खेल रही नेपाल क्रिकेट टीम ने पहले ही मैच में बाबर सेना को कड़ी चुनौती दी। इस मुकाबले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोहम्मद रिजवान नजर आ रहे हैं। दरअसल मोहम्मद रिजवान अपनी सुस्ती और लापरवाही के चलते रन आउट हो गए, जिसके बाद उनकी इस गलती पर फैंस भड़ास निकाल रहे हैं।
पाकिस्तान को एशिया कप 2023 में फेवरेट टीम माना जा रहा था क्योंकि वह अपने घर में खेल रही है। जिसकी वजह से उन्हें हरा पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन नेपाल के खिलाफ पहले ही मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। इस मैच में मोहम्मद रिजवान अजीबो गरीब तरीके से रन आउट हुए, जिसकी वजह से उनकी आलोचना का जा रही है।
हुआ कुछ ऐसा कि रिजवान ने लामिछाने के ओवर में एक लेने के लिए प्वाइंट पर गेंद को पुस कर दिया और एक रन के लिए दौड़ पड़े। रिजवान ने सोचा कि वह एक रन आसानी से पूरा कर लेंगे। मगर लापरवाली और सुस्त रवैय्या अपनाते हुए विकेट के बीच धीमा दौड़ने लगे, तभी दीपेंद्र सिंह ने शानदार थ्रो करते हुए नॉन स्ट्राइक पर रिजवान कि गिल्लियां बिखेर दी। रिप्ले में देखा गया कि रिजवान ने बल्ले ड्रेक नहीं किया।मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से मात दिए जाने का काम किया।
Tags: