England टीम में बड़ा फेरबदल, 5th Test से पहले बेन Stokes बाहर, ओली पोप को मिली कप्तानी
IND vs ENG भारत और इंग्लैंड :5th Test भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच द ओवल मैदान पर 31 जुलाई से खेला जाना है। इस टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट ने प्लेइंग-11 का एलान किया है जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिले। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स इंजरी के चलते आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप को टीम की कमान सौंपी गई हैं
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच द ओवल मैदान पर 31 जुलाई से खेला जाना है। इस टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान किया है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिले।
इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स दाएं कंधे की इंजरी के चलते आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप को टीम की कमान सौंपी गई हैं। वहीं, मैनचेस्टर टेस्ट खेलने वाले गेंदबाजों में से केवल क्रिस वोक्स को बॉलिंग डिपार्टमेंट में जगह मिली हैं। आइए एक नजर डालते हैं द ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 के बारे में।