लंदन में बसने की अफवाहों के बीच Virat Kohli को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Update: 2024-09-05 14:08 GMT
 Spotrs.खेल: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट मैदान से जैसे ही दूर होते हैं वह लंदन पहुंच जाते हैं। वह अपना खाली समय परिवार के साथ लंदन में ही बिताते हैं। यहां तक की उनके बेटे के जन्म भी लंदन में ही हुआ। ऐसे में अफवाहें हैं कि विराट लंदन बसना चाहते हैं। इसे लेकर विराट कोहली या अनुष्का शर्मा ने कुछ नहीं कहा है लेकिन यह कपल जितना समय लंदन में बिता रहा है उससे यह अफवाहे तेज हो रही हैं। इस बीच विराट कोहली से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है जो यह साबित करती है कि उनके लिए भारत बहुत अहम है।
विराट कोहली ने भरा भारी भरकम टैक्स
फॉर्च्यून इंडिया ने हाल ही में इस साल के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं। कोहली ने 31 मार्च 2024 तक के साइकिल में 66 करोड़ रुपए टैक्स भरा है। वह सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले भारतीयों में पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर बॉलीवुड एक्टर और केकेआर के मालिक शाहरुख खान हैं जिन्होंने 92 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है।
कोहली के कमाई के कई जरिए
फॉर्च्यून इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘विराट कोहली देश के लिए सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 66 करोड़ रुपए बतौर टैक्स दिए हैं। वह फील्ड पर अपनी कामयाबी के अलावा एंडोर्समेंट के लिहाज से मजबूत पोर्टफोलियो रखते हैं। इससे भी उनकी काफी कमाई होती है।’
धोनी-तेंदुलकर से आगे कोहली
विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने 38 करोड़ रुपए टैक्ट में दिए। हैं। वह केवल आईपीएल खेलते हैं लेकिन इसके बावजूद एंडोर्समेंट में काफी आगे हैं। वहीं दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 28 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है।
Tags:    

Similar News

-->