पागल बने भोजपुरी देसी स्टार Samar Singh

Update: 2024-09-06 07:59 GMT

Mumbai.मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार कहे जाने वाले एक्टर समर सिंह (Samar Singh) अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए और फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें भोजपुरी में ‘थ्रेशर’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। वो भोजपुरी के ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने भोजपुरी में एक बार फिर से खाटी भोजपुरिया गानों का ट्रेंड शुरू किया था। लेकिन, एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत में नाम आने और रिलेशनशिप की चर्चा की वजह से सब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था। उन्हें इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था लेकिन, अब वो जेल से आने के बाद एक बार फिर से अपना करियर पीक पर लाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच वो प्यार में धोखा खाए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, भोजपुरी देसी स्टार समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘पागल नइखी हो…’ रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ये समर सिंह का सैड सॉन्ग है। इसे यूट्यूब पर एस एस रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। म्यूजिक वीडियो रिलीज से पहले ही पोस्टर और टीजर जारी किया गया था। समर सिंह का गाना यूट्यूब पर आते ही छा गया। देसी स्टार के सैड सॉन्ग दर्शकों के दिल को छू रहा है। गाने को रिलीज होते ही करीब लाख व्यूज मिल चुके हैं। फैंस समर सिंह और उनके इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘पागल नइखी हो…’ के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि समर सिंह एक सुपरस्टार सिंगर के रूप में दिखते हैं, जिनके पीछे लग्जरी गाड़ियों का काफिला दिखता है, मीडिया उन्हें कवरेज करती है। फिर आगे दिखाया जाता है कि समर सिंह को एक खूबसूरत लड़की से एक्ट्रेस चाहत सिंह से प्यार हो जाता है, जो उन्हें नशे की लत लगा देती है और प्यार में धोखा दे देती है। लेकिन बाद में उन्हें प्यार में धोखा मिल जाता है और वो बुरी तरह टूट जाते हैं। फिर वो गली-गली में फटी बनियान, बड़ी दाढ़ी और लंबे बाल में घूमते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘पागल नइखी हो’ को समर सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इसके वीडियो में समर सिंह, मनीष सिंह कट्टा और चाहत सिंह ने सजीव अभिनय किया है। संगीतकार अभिराम पांडेय ने गीतकार हरेन्द्र हरियाली द्वारा लिखे इस गीत को मधुर संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक प्रिंस सिंह जानू है।
Tags:    

Similar News

-->