BCCI ने बेंगलुरु हादसे के बाद भगदड़ की घटनाओं को रोकने के लिए समिति गठित की
Sports खेल:बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई दुखद भगदड़ के कुछ दिनों बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद ने जीत के जश्न के लिए व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है।
बीसीसीआई ने शनिवार को 28वीं बीसीसीआई शीर्ष परिषद की बैठक में समिति गठित करने का फैसला लिया।
बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "बेंगलुरू में जीत के जश्न के दौरान हुई घटना के मद्देनजर, शीर्ष परिषद ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से व्यापक दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है।"