T20 की एक पारी में Ayush Badoni ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

Update: 2024-09-01 07:24 GMT
T20 की एक पारी में Ayush Badoni ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
  • whatsapp icon
Spotrs.खेल: दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बल्लेबाज आयुष बदोनी ने नॉर्थ दिल्ली टीम के खिलाफ ऐसी पारी खेली की दुनिया हैरान रह गई। इस लीग के 23वें मैच में आयुष बदोनी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर 55 गेंदों पर 300.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 165 रन की पारी खेल दी। ये टी20 में भारत की तरफ से किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।
आयुष ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
आयुष बदोनी ने अपनी इस पारी के दौरान 19 छक्के जड़े और 8 चौके भी लगाए। इस 19 छक्कों के दम पर अब आयुष बदोनी टी20 क्रिकेट इतिहास की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और क्रिस गेल और साहिल चौहान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्रिस गेल ने 2017 में टी20 में अपनी एक पारी के दौरान 18 छक्के लगाए थे जबकि इस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने 2024 में साइप्रस के खिलाफ खेली अपनी पारी के दौरान 18 छक्के ही लगाए थे, लेकिन अब आयुष ने 19 छक्के लगाकर इन्हें पीछे छोड़ दिया और टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
भारत की तरफ से टी20 की एक पारी में आयुष के नाम सबसे ज्यादा छक्के
आयुष बदोनी ने नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 19 छक्के लगाने के बाद भारत की तरफ से भी टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। भारत की तरफ से इससे पहले टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम पर दर्ज था। श्रेयस ने साल 2019 में सिक्किम के खिलाफ खेली अपनी 147 रन की पारी के दौरान 15 छक्के लगाए थे, लेकिन यहां भी अब आयुष बदोनी आगे निकल गए।
Tags:    

Similar News