जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल  की पत्नी धनश्री वर्मा  अपने डांस वीडियोज के लिए काफी पॉपुलर हैं. अकसर वो इनके जरिए फैंस का दीवाना बना देती हैं. उनके एक डांस स्टेप को एक छोटी बच्ची ने रिक्रिएट किया है.

धनश्री का जबरदस्त मैशअप डांस
धनश्री वर्मा  ने बीते 11 जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने ज़ुबिन नौटियाल के सॉन्ग 'लुट गए' और जस्सी गिल  के गाने 'ओए होए होए' को मैशअप करते हुए जबरदस्त डांस किया था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
बच्ची ने कॉपी किया डांस स्टेप
आदया भगत  नाम की छोटी बच्ची ने धनश्री वर्मा के इस रिमिक्स डांस के स्टेप को हूबहू कॉपी कर लिया है. धनश्री भी इसे देखकर काफी खुश हुईं. उन्होंने इस 10 साल की बच्ची के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.




Tags: