Australia ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

Update: 2025-11-22 11:04 GMT
Sports खेल: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 8 विकेट से जीत लिया। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 205 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 28.2 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। ओपनर ट्रैविस हेड ने तेजी से सेंचुरी बनाई। सिर्फ 69 गेंदों में सेंचुरी बनाने वाले हेड ने टीम की जीत में अहम रोल निभाया। वह 83 गेंदों में 123 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इनिंग में 16 चौके और चार छक्के शामिल थे। गौरतलब है कि एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया था। पता चला है कि पहले दिन 19 विकेट गिरे थे। हालांकि, दूसरे दिन इंग्लैंड दूसरी इनिंग में सिर्फ 164 रन पर ऑल आउट हो गई।

Tags:    

Similar News