एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट का आज दूसरा दिन है. ऑस्ट्रेलिया ने आज पहले दिन के स्कोर 2 विकेट पर 221 रन से आगे खेलना शुरू किया है. 95 रन पर नाबाद रहे मार्नस लाबुशेन ने आज अपना शतक पूरा कर लिया है. ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है. मार्नस लाबुशेन के साथ कप्तान स्टीव स्मिथ भी क्रीज पर जमे हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
मार्नस लाबुशेन ने ठोका शतक
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने अपना शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने ये कमाल दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही किया. लाबुशेन पहले दिन 95 रन बनाकर नाबाद थे. ये इस सीरीज में उनका पहला और करियर का छठा शतक है.
काली पट्टी बांध कर उतरी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और मैच से जुड़े अधिकारी आज हाथों पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं. इसके पीछे की वजह एक दिन पहले तस्मानिया के डेवनपोर्ट के स्कूल में हुआ एक्सीडेंट है, जिसमें कई बच्चों की जान चली गई.
Tags: