Aus vs Eng 3rd Test LIVE: डेविड मलान के रूप में इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
मेलबर्न के एमसीजी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम 182 रन पर आल आउट हो गई,
Aus vs Eng 3rd Test LIVE: मेलबर्न के एमसीजी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम 182 रन पर आल आउट हो गई, जबकि मेजबान आस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे और और दूसरे दिन आस्ट्रेलिया की टीम 87.5 ओवर में 267 रन बनाकर आल आउट हो गई और उसे 87 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट खोकर 12 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड की पारी, दो विकेट गिरे
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में अपना पहला विकेट जैक क्राउली के तौर पर खोया जिन्होंने 5 रन बनाए तो वहीं डेविड मलान गोल्डन डक का शिकार हुए। ये दोनों विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए