एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान, क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ा अपडेट आया, भारत-पाकिस्तान का मैच इस दिन...

Update: 2022-08-02 11:27 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. इसी महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा मंगलवार शाम को इसका ऐलान किया गया. 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को आमने-सामने होंगी.

एशिया कप इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है. यहां पर पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. जबकि रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा.
पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्डकप के बाद यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया पाकिस्तान के सामने होगी. वह मैच भी यूएई में ही खेला गया था. जिसमें पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी.

Tags:    

Similar News