एशिया कप फाइनल मुकाबला, 4 ओवर में श्रीलंका का 6 विकेट गिरा

Update: 2023-09-17 10:49 GMT

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को एशिया कप 2023 का फाइनल खेला जा रहा है। मोहम्मद स‍िराज ने पांच व‍िकेट झटके है. भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतती है तो वह रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लेगी. अब तक श्रीलंका के 6 खिलाड़ी आउट हो चुके है. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना

भारत आठवीं बार टू्र्नामेंट की ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरा है। भारत सर्वाधिक सात बार एशिया कप जीतने वाली टीम है। उसके बाद श्रीलंका का नंबर है, जिसने 6 बार खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांच साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने की फिराक में है। भारत ने आखिरी ट्रॉफी 2018 में जीती थी। भारत ने तब रोहित के नेतृत्व में एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश को मात दी था। दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका टीम डिफेंडिंग चैंपियन है।

Tags:    

Similar News

-->