New Delhi नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल इतिहास में 500 से अधिक चौके लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए। रहाणे ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दौरान 5 चौके लगाए और कुल 502 चौकों के साथ इस खास क्लब में शामिल हो गए। इस क्लब में पहले से शिखर धवन (768), विराट कोहली (732), डेविड वॉर्नर (664), रोहित शर्मा (609), और सुरेश रैना (506) का नाम शामिल है।
रहाणे की इस संघर्षपूर्ण पारी ने KKR को 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ न मिलने से उनकी मेहनत व्यर्थ गई। अंत में, वॉशिंगटन सुंदर ने रहाणे को पवेलियन भेज दिया, और GT ने 39 रन से मुकाबला जीत लिया।